Tue. Jun 25th, 2024
God Quotes in HindiGod Quotes in Hindi

God Quotes In Hindi इस पोस्ट में हम God Quotes in हिंदी में आपके लिए प्रस्तुत कर रहे है। Beautiful God Quotes in हिंदी ( भगवान् के अनमोल विचार ), motivational Quotes in Hindi उम्मीद है आप सब को पसंद आएंगे आपको ईश्वर पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करेंगे और साथ ही आपको भी यह विचार निश्चित रूप से प्रेरित करेंगे।

God Quotes In Hindi भगवान् के यह विचार जीवन में आपकी कठिनाइयों को दूर करने में और हम सब को साहस और हिम्मत प्रदान करते है और आपको एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते है। जीवन में चाहे जितनी भी कठिनाइयाँ आये पर हमे कभी भी अपना भरोशा भगवान पर से नहीं उठाना चाहिए और ये बात याद रखे कि जीवन में हमारें साथ जो भी कुछ अच्छा हो या फिर बुरा हो जो भी हो रहा होता है तब भगवान हमारे साथ ही रहते है

किसी भी मनुष्य के जीवन में दो पहलु हमेसा आते है । सुख और दुःख और जब यह समय आता है तो । कुछ लोग जब दुःख आने पर भगवान् को याद करते है । जो मनुष्य सुख और दुःख दोनों समय पर भगवान् को निरंतर याद करते है । उन लोगो के जीवन में सुख और दुःख दोनों समय पर आसानी से निपटने का साहस आ जाता है। और भगवान भी हमेसा ऐसे लोगो का साथ देते है।

भगवान् शब्द से ही मन में एक शांति प्राप्ति होती है । भगवान् जिन्होंने ने इस श्रिष्टि की रचियता की है । कहते है ना ईश्वर की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता है ।

यहां बताए गए God Quotes in Hindi Images को आप अपने दोस्त, परिवार और परिजनों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी ईश्वर सुविचार हिंदी से प्रेरणा मिल सके।

Quotes on God in Hindi

1- कर्म का फल इंसान को उसी तरह ढूंढ लेता है जिस तरह बछड़ा सैंकड़ों गायों के बीच अपनी मां को ढूंढ लेता है।

2-मन का झुकना बहुत जरूरी है केवल सर को झुकाने से परमात्मा को प्राप्त नही किया जा सकता है।

3-प्रार्थना शब्दों से नही हृदय से होनी चाहिए क्योंकि ईश्वर उनकी भी सुनते है जो बोल नही सकते है।

4-किसी व्यक्ति की मदद कर आप ईश्वर से आप एक पुण्य कमाने के सहभागी बन जाते है।

5-यकीन करो जब ईश्वर देगा तो बेहतर नही बेहतरीन देगा।

6- ईश्वर का ध्यान कर लेने पर मनुष्य का आकार वही रहता है, परंतु उससे अशुभ कर्म नहीं होते। अर्थात जो व्यक्ति अपना सबकुछ ईश्वर को समझकर सांसारिक कार्य करता है वो कभी गलत कार्य नहीं करता।

7- ईश्वर का दर्शन कर लेने पर मनुष्य फिर जगत् (संसार) के जंजाल-में नहीं पड़ता, ईश्वर को छोड़कर एक क्षण भी उसे शान्ति नहीं मिलती, एक क्षण भी ईश्वर को छोड़ने में मृत्यु-कष्ट होता है।

8- ईश्वर के पास जाने के अनेकों उपाय हैं। सभी धर्म इसी के उपाय दिखला रहे हैं।

9- हे मनुष्यों! तुम संसार की बातों में भूले-बिसरे, यह सब छोड़कर जब तुम भगवान के लिए रोओगे, तो प्रभु उसी समय आकर तुम्हें अपनी गोद में ले लेंगे।

10- ईश्वर को देखना चाहते हो तो माया को हटा दो।

Read Also- Bhagavad Gita Quotes in Hindi | भगवद गीता कोट्स हिंदी में

God Quotes Hindi ईश्वर पर अनमोल वचन

11- इस सत्य को धारण करो कि भगवान पराये हैं, न तुम से दूर हैं और न दुर्लभ ही हैं।

12- जिसनें तुम्हे यहाँ भेजा है, उसने तुम्हारे भोजन का प्रबन्ध पहले से कर रखा हैं।

13- जिसकी साधना करने की तीव्र उत्कण्ठा (इच्छा) होती है, भगवान उसके पास सद्गुरू भेज देते हैं। गुरू के लिए साधकों को चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

14- मनुष्य देखने में कोई रूपवान्, कोई कुरूप, कोई साधु, कोई असाधु दिखते हैं, परंतु उन सबके भीतर एक ही ईश्वर विराजते हैं।

15- फल के बड़े होने पर फूल अपने-आप गिर जाता है, इसी प्रकार देवत्व के बढ़ने से नरत्व नहीं रहता।

16- मनुप्य तभी तक धर्म के विषय में तर्क-वितर्क करता है, जब तक उसे धर्म का स्वाद नहीं मिलता। स्वाद मिलने पर वह चुप-चाप साधन करने लगता है।

17- ईश्वर के अनन्त नाम है, अनन्त रूप हैं, अनन्त भाव हैं। उसे किसी नाम से, किसी रूप से और किसी भाव से कोई पुकारे वह सबकी पुकार सुन सकता है, वह सबकी मनः कामना पूरी कर सकता है।

18- पुस्तकें हजार पढ़ो, मुख से हजार श्लोक कहो, पर व्याकुल होकर उसमें डुबकी नहीं लगाने से उसे पा न सकोगे।

19- पहले ईश्वर को प्राप्त करने की चेष्टा करो। गुरू का विश्वास करके कुछ कर्म करो। गुरू न हों तो भगवान् के पास कुल-प्राण से प्रार्थना करो। वह कैसे हैं यह उन्हीं की कृपा से मालूम हो जायगा।

20- सांसारिक पुरूष धन, मान-विष्यादि असार वस्तुओं संगह कर सुख की आशा करते हैं। परन्तु वह सब किसी प्रकार मे सुख नहीं दे सकते।

Positive God Quotes In Hindi

21- भगवान् जीव को पाप में लिपटा रहने नहीं देता। व दया कर झट उसका उद्धार करते हैं।

22- भगवान् सबको देखते है, किन्तु जब तक वे किसी को अपनी इच्छा से दिखायी नहीं देते तबतक कोई उनको देख या पहचान नहीं सकता।

23- पूर्व दिशा में जितना ही चलोगे पश्चिम-दिशा उतनी ही दूर होती जायगी। इसी प्रकार धर्म पथ पर जितना ही अग्रस होओगे, संसार उतनी ही दूर पीछे छूटता जायगा।

24- कलियुग में प्रेमपूर्ण ईश्वर भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ तथा साथ वस्तु है।

25- प्रेम से हरिनाम गाओ। प्रेम से कीर्तन-रंग में मस्त होकर नाचो। इससे तरोगे। संसार से तर जाओगे।

26- गुरू ही माता, गूरू ही पिता और गुरू ही हमारे कुलदेव है

27- परमात्मा एक है, उसको अनेक लोग अनेक भावों से भजते है।

28- जिस हृदय में ईश्वर का प्रेम प्रवेश कर गया उस हृदय से काम, क्रोध, अहंकार आदि सब भाग जाते हैं। वे फिर नहीं ठहर सकते।

Thoughts on God In Hindi God Vachan In Hindi

29- सब धर्मों का आदर करो, पर अपने मन को अपनी ही धर्म-निष्ठा से तृप्त करो।

30- साधन-भजन के द्वारा मनुष्य ईश्वर को पाकर फिर अपने धाम को लौट जाता है।

31- ईश्वर हम लोगों के अपने मन में हैं, वह हम लोगो की अपनी माता हैं। उनके पास हम लोगों का जोर करना, मचलना चल सकता है।

32- संसार में रहकर जो साधना कर सकते है, यथार्थ में वे ही वीर पुरूष हैं।

33- भगवान को अपना दोस्त बना लो फिर,
तुमको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता..!!

God Blessing Quotes in Hindi

34. कल की फिक्र मत करो, जिस भगवान ने आज तक संभाला है वो आगे भी संभाल लेगा।

35. इंसान कर्म करने में मनमानी तो कर सकता है लेकिन फल भोगने में नही।

36.श्री कृष्ण कहते है की जिस व्यक्ति को आपकी कद्र नही उसके साथ खड़े रहने से अच्छा है आप अकेले खड़े रहें।

37.हर इंसान के जीवन में एक समय ऐसा जरूर आता है जब उसे सच्चे दिल से ये महसूस होता है की इस दुनिया में ईश्वर के अलावा कोई अपना नही है।

38.अगर आपको कोई अच्छा लगता है तो अच्छा वो नही बल्कि अच्छे आप हो क्योंकि उसमे अच्छाई देखने वाली नजर आपके पास है।

Believe in God Quotes in Hindi

39.अपनी तरफ से पूरी कोशिश करो और बाकी भगवान को करने दो।

40.ईश्वर के सामने जो झुकता है वह सबको अच्छा लगता है, लेकिन जो सबके सामने झुकता है वह ईश्वर को अच्छा लगता है।

41.ईश्वर आप पर तभी विश्वास कर सकते है जब आपको खुद पर विश्वास हो क्योंकि ईश्वर बाहर नही हमारे अंदर ही है।

42.जब ठोकर खाकर भी ना गिरों तो समझ लेना ईश्वर ने तुम्हारा हाथ पकड़ रखा है।

43.ईश्वर का जवाब भले ही देर से मिलता है लेकिन लाजवाब मिलता है।

भगवान के सत्य वचन

प्रार्थना शब्दों से नहीं
हृदय से होनी चाहिए,
क्योंकि ईश्वर उनकी भी सुनते है
जो बोल नहीं सकते…!!!

मैंने पूछा भगवान से
कैसे करूं आपकी पूजा,
भगवान बोले तू खुद भी मुस्कुरा,
औरों को भी मुस्कुराने की वजह दे,
बस हो गई पूजा…!!

परमात्मा कभी किसी
का भाग्य नहीं लिखते,
जीवन के हर कदम पर हमारी सोच,
हमारा व्यव्हार, और हमारे कर्म ही
हमारा भाग्य लिखते हैं…!!

सच्चा प्यार ईश्वर कि तरह होता है,
जिसके बारे में बातें तो सभी करते हैं,
लेकिन महसूस कुछ
ही लोगों ने किया होता है…!!

कृपा बनाये रखना जो रास्ता
सही हो उसी पर चलाये रखना,
ना हो इस संसार में मुझ से कोई दुखी,
बस इतनी मेहरबानी मुझपे बनाये रखना…!!

बड़े नादान हैं,
वो लोग जो इस दौर मैं भी,
वफा की उम्मीद करते है,
यहाँ तो दुआ कबूल ना होने पर लोग,
भगवान तक बदल दिया करते है…!!

ईश्वर हर रूप में
तुम्हारी मदद करने आता है
लेकिन हां उसको
ढूंढ़ना मत सिर्फ पहचाना…!!!

अगर आप सच की
राह पर चल रहे है
तो याद रखिए की
ईश्वर सदा आपके साथ है…!!

इस जीवन में प्रभु के
अलावा कुछ भी हमारे
पास सदैव रहने वाला नही है…!!

ईश्वर के हर फैसले पे खुश रहो,
क्योंकि, “ईश्वर वो नहीं देता,
जो आपको अच्छा लगता है”
बल्कि, “ईश्वर वो देता है,
जो आपके लिए अच्छा होता है…!!

अगर आपको ये Post God Quotes in Hindi अच्छी लगी है, तो इसे आप अपने दोस्तों और चाहने वालो को FacebookPinterest, Instagram or Twitter पर शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें अब सब हिंदी में.com(absabhindime.com) के साथ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *